Two accused arrested for snatching mobile after attacking constable with iron pipe-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:38 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

कांस्टेबल पर लोहे के पाइप से जानलेवा हमला कर मोबाइल छीनने के दो आरोपी गिरफ्तार

khaskhabar.com: बुधवार, 05 जुलाई 2023 11:41 PM (IST)
कांस्टेबल पर लोहे के पाइप से जानलेवा हमला कर मोबाइल छीनने के दो आरोपी गिरफ्तार
झालावाड़। गश्त के दौरान लड़ाई झगड़े की सूचना पर मौके पर पहुंचे कॉन्स्टेबल पर लोहे के सरियों से जानलेवा हमला कर मोबाइल लूटकर भाग जाने के मामले में 2 महीने से फरार चल रहे आरोपी भाइयों रायसिंह तंवर पुत्र बदेसिह (22) व गोविन्द लाल तंवर (33) निवासी थाना रटलाई जिला झालावाड़ को गिरफ्तार किया गया है। एसपी ऋचा तोमर ने बताया कि 28 अप्रैल को घायल कॉन्स्टेबल अमित सिंह द्वारा सीएचसी रटलाई पर दिए गए बयान में बताया कि आज गश्त के दौरान कस्बे में लड़ाई झगड़े की सूचना पर वह मौके पर पहुंचा तो वहां राय सिंह और उसका भाई गोविंद सिंह, प्रभुलाल माली के साथ गाली-गलौज कर झगड़ा कर रहा था। जब उसने समझाना चाहा तो दोनों भाई मकान से लोहे के पाइप लेकर आए और उससे जान से मारने की नियत से मारपीट की और उसका मोबाइल लेकर भाग गए। एसपी तोमर ने बताया कि घटना में कॉन्स्टेबल के गंभीर चोटे आई थी। घटना के आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एडिशनल एसपी चिरंजीलाल, सीओ मुकुल शर्मा के सुपरविजन एवं एसएचओ सुरेंद्र सिंह के नेतृत्व में टीम गठित की गई। गठित टीम द्वारा भरसक प्रयास कर दोनों अभियुक्तों को अकलेरा से गिरफ्तार किया। जहां वे अलग-अलग स्थानों पर रहकर मजदूरी कर रहे थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement