Twitter war: Siddaramaiah attacks on Yogi Adityanath -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:24 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

CM सिद्धारमैया का योगी पर पलटवार, क्या कभी गायों की देखभाल की?

khaskhabar.com: मंगलवार, 09 जनवरी 2018 08:46 AM (IST)
CM सिद्धारमैया का योगी पर पलटवार, क्या कभी गायों की देखभाल की?
बेंगलुरु। कर्नाटक विधानसभा चुनावों से पहले दो मुख्यमंत्रियों के बीच ट्विटर पर जुबानी जंग जारी है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया पर जुबानी हमला बोलते हुए कहा कि आज उन्होंने हिंदुओं की ताकत देखी तो हिंदुत्व याद आ रहा है। इस पर सिद्धारमैया बुरी तरह भडक़ गए और उन्होंने ट्वीट कर योगी आदित्यनाथ पर तीखा हमला बोला। कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया ने योगी द्वारा हिंदुत्व और खानपान के मुद्दे पर किए गए हमले का जवाब देते हुए ट्वीट किया मैंने गायों की देखभाल की है, मैंने उन्हें चारा खिलाया है और उनका गोबर भी साफ किया है। ऐसे में योगी किस नैतिक आधार पर मेरी आलोचना कर सकते हैं? क्या उन्होंने कभी गायों की देखभाल की है? उन्होंने एक उन्य ट्वीट में लिखा, हिंदू धर्म में बहुत से लोग बीफ खाते हैं। अगर मुझे भी बीफ खाने की इच्छा होती तो मैं भी इसे खाता। मुझे बीफ पसंद नहीं है, इसलिए मैं इसे नहीं खाता। इस बारे में सवाल करने वाले वह (योगी) कौन होते हैं? इससे पहले बेंगलुरु में आयोजित नव कर्नाटक परिवर्तन रैली में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा था कि कर्नाटक के मुख्यमंत्री बयान दे रहे हैं कि वह हिंदू हैं। आज उन्होंने हिंदुओं की ताकत देखी तो हिंदुत्व याद आ रहा है। ठीक वैसे ही जैसे राहुल गांधी को गुजरात विधानसभा चुनाव के दौरान मंदिर याद आ रहे थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement