Twenty million loot cases Two-year-old accused arrested By SOG Jaipur-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 9:13 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

दो करोड़ की लूट मामले में दो साल से फरार आरोपी गिरफ्तार

khaskhabar.com: रविवार, 23 अप्रैल 2017 10:56 PM (IST)
दो करोड़ की लूट मामले में दो साल से फरार आरोपी गिरफ्तार
जयपुर। स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) ने दो करोड़ की लूट मामले में फरार चल रहे ईनामी बदमाश को रविवार को गिरफ्तार किया है। चित्तौडगढ के भदेसर में लूट प्रकरण में आरोपित दो वर्षो से फरार चल रहा था। जिसे भदेसर पुलिस टीम के सुपुर्द कर दिया गया है। एडीजी (एसओजी /एटीएस) उमेश मिश्रा ने बताया कि लूट के मामले में राकेश शर्मा निवासी मेणासर रतनगढ चूरू को गिरफ्तार किया गया है। रविवार सुबह सूचना मिली कि चित्तौडगढ के भदेसर में दो करोड़ की लूट मामले में पिछले दो वर्षो से फरार चल रहा बदमाश राकेश शर्मा कालवाड रोड पर अपने किसी परिचित से मिलने आ रहा है। एसओजी टीम ने घेराबंदी कर इनामी बदमाश राकेश को गिरफ्तार कर लिया। वर्ष 2०15 में हुए लूट मामले में नवल सिंह, बजरंग सिंह, चांद सिंह उर्फ चंदर सिंह, राजेंद्र सिंह उर्फ फौजी और संजय सिंह की गिरफ्तार पूर्व में हो चुकी है। जिनसे कुल 81 लाख रुपए की बरामदगी की जा चुकी है। प्रकरण में रघुवीर सिंह उर्फ रूक सिंह निवासी जस की फढाणी चिराणा उदयपुरवाटी, महिपाल सिंह निवासी लदासर रतनगढ चूरू, प्रहला सिंह निवासी रूकासर रतनगढ चुरू और राकेश शर्मा निवासी मेणासर रतनगढ चुरू फरार चल रहे है। जिनपर पुलिस अधीक्षक चित्तौड़गढ ने 5-5 हजार रुपए का ईनाम घोषित कर रखा है। फरार चल रहे चारों ईनामी बदमाशों की तलाश की जा रही है।

क्या है मामला
18 अगस्त 2015 को अमरसर जयपुर हाल लोहाखान अजमेर निवासी नवल सिंह ने मामला दर्ज कराया था। चित्तौड़गढ के भदेसर इलाके स्थित रिठोला टोल प्लाजाके पास बानसेर गांव में वह कार से जा रहा था, इसी दौरान एक स्विफ्ट डिजायर कार ने उसकी कार को टक्कर मारी और पिस्तोंल की नोक पर कार में रखे 2 करोड़ रुपए लूट लिए। लूटेरे जाते समय जान से मारने की धमकी देकर मोबाइल व कार की चाबी भी साथ ले गए। लूट का मामले में नवल सिंह के भी शामिल होने पर गिरफ्तार कर लिया गया था।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement