Turkey arrests 1700 people for suspected terrorist contacts-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:34 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

तुर्की ने 1,700 संदिग्धों को गिरफ्तार किया

khaskhabar.com: मंगलवार, 27 दिसम्बर 2016 4:33 PM (IST)
तुर्की ने 1,700 संदिग्धों को गिरफ्तार किया
इस्तांबुल। तुर्की में पिछले आठ दिनों में आतंकवादी संगठनों से संबंध के संदेह में 1,700 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। प्रशासन को आशंका है कि इनके संबंध तुर्की के निर्वासित धर्मगुरु फतुल्लाह गुलेन, कुर्दिश लड़ाकों या आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) से हो सकते हैं। समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, तुर्की पुलिस के विशेष बलों ने देश में आतंकवादी संगठन माने जाने वाले प्रतिबंधित कुर्दिस्तान वर्कर्स पार्टी (पीकेके) के 508 आतंकवादियों को गिरफ्तार किया, जिसमें से 78 को रिमांड पर लिया गया है। तुर्की के मंत्रालय के मुताबिक, पीकेके के खिलाफ 200 से अधिक छापेमारी की गई, जिसमें पुलिस एजेंट ने चार लोगों को मार गिराया। पुलिस ने 60 किलोग्राम विस्फोटक, 12 हथगोले और 36 हथियार भी जब्त किए।

[@ अदिति बनीं मिस कोहिनूर-ए-ताज, SEE PIC ]

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement