Advertisement
यात्रियों को मौत की सौगात बांटती एक सुरंग, जहरीली हुई हवा

मौहल स्थित जीवी पंत हिमालयन एवं पर्यावरण संस्थान के वैज्ञानिक प्रभारी डा. एसएस सांवत का कहना है कि सुरंग लंबी होने के कारण इसमें हवा का दबाव नहीं है जिस कारण हवा या गैस बाहर नहीं निकल पाती है और यदि यहां से गुजरने वाली गाडि़यों के शीशे बंद करके नहीं चलते हैं तो लोगों के फेफड़ों को नुकसान पहुंच सकता है। सांवत का मानना है कि सुरंग के अंदर रूकना तो काफी खतरनाक साबित हो सकता है। लगभग पौने तीन किमी लंबी इस सुरंग में हवा के दबाव के लिए निकासी का कोई इंतजाम नहीं है और इतनी लंबी सुरंग में एक सिरे से प्रवेश हवा का दबाव दूसरे सिरे तक पहुंचने तक समाप्त हो जाता है। जिस कारण वाहनों से निकलने वाला धुंआ सुरंग के अंदर जहर बन गया है।
बहरहाल लारजी यातायात सुरंग अब यहां गुजरने वालों को मौत बांटने वाली सुरंग बन गई है और यहां से गुजरने वालों को सावधानियां बरतनी होगी। अन्यथा सुरंग की जहरीली गैस उनके लिये जानलेवा साबित हो सकती है। सुरंग की दीवारों में वाहनों से निकलने वाली कार्बन व नाईट्रोजन गैस भारी मात्रा में है तथा दीवारों में कार्बन की मोटी परत जम गई है। सुरंग के अंदर जहरीली गैसों के दबाव के कारण ज्यादा देर तक खड़े नहीं हो सकते हैं।
[@ ...तो इसलिए यहां किसान अपनी ही तैयार फसलों को कर रहें है नष्ट]
Advertisement
कुल्लू
Advertisement
हिमाचल प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


