Trump Offer National Security Post to Michael Flynn-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:46 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

US: माइकल फ्लिन को NSA पद की पेशकश

khaskhabar.com: शुक्रवार, 18 नवम्बर 2016 3:11 PM (IST)
US: माइकल फ्लिन को NSA पद की पेशकश
वाशिंगटन। अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अवकाश प्राप्त लेफ्टिनेंट जनरल माइकल फ्लिन को राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) पद की पेशकश की है। यह जानकारी प्रशासनिक संक्रमणकाल (ट्रांजिशन) से संबद्ध एक अधिकारी ने दी। हालांकि, अधिकारी ने टीवी चैनल सीएनएन से कहा कि यह तत्काल स्पष्ट नहीं हुआ है कि फ्लिन ने पद स्वीकार किया है या नहीं। प्रचार अभियान के दौरान फ्लिन (57), ट्रंप के एक शीर्ष सलाहकार और प्रतिनिधि थे। वह अपने ट्विटर पेज पर ट्रंप के एक अतिसक्रिय समर्थक की भूमिका निभा रहे थे। फ्लिन का विवादित बयान देने का एक लंबा इतिहास रहा है। साल 2014 में उन्हें ओबामा प्रशासन के रक्षा खुफिया एजेंसी के निदेशक पद से हटा दिया गया था। फ्लिन ने इस साल प्रकाशित अपनी पुस्तक द फील्ड ऑफ फाइट में कहा कि उन्हें ओबामा प्रशासन के सेंसर की वजह से निकाल बाहर किया गया था। उन्हेंने कांग्रेस की समिति से कहा था कि हम उतने सुरक्षित नहीं हैं जितने कुछ साल पहले थे और इसी वजह से उन्हें पद से हटाया गया था। यह भी पढ़े : टैक्सी ड्राइवर के अकाउंट में जमा हुए 62 लाख,फिर क्या हुआ पढ़ें पूरी खबर
यह भी पढ़े : EXCLUSIVE: रामगोपाल की वापसी ने लगा दी खास खबर की खबर पर मुहर

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement