Trouble on guineapigo in hatras-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:18 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

यहां आई गिनीपिगो पर मुसीबत

khaskhabar.com: शनिवार, 15 अप्रैल 2017 1:06 PM (IST)
यहां आई गिनीपिगो पर मुसीबत
हाथरस। हाथरस में खरगोश जैसे दिखने वाले गिनीपिगों का मिलना जारी है। सादाबाद तहसील के गांव जारऊ के बाद सासनी तहसील के गांव रूदायन के पास करीब दो दर्जन गिनीपिग अलग अलग जगह पर मरे पड़े मिले हैं। गांव वालों की सूचना पर वन विभाग और पशु चिकित्सा विभाग के लोग मौके पर पहुंचे और जांच पडताल की। इनका मौके पर पशु चिकित्सा विभाग की टीम ने पोस्टमॉर्टम भी किया। कल शुक्रवार के दिन सादाबाद के गांव जारूऊ में करीब तीन दर्जन गिनीपिग मरे मिले थे। इनके मरने की सूचना पर वन विभाग की टीम वहां पहुंची थी उन्होंने बताया कि गिनीपिग को कोई व्यक्ति मेले में बेचने के लिए लाया था लेकिन ये मर गए। वन विभाग के रेंजन अधिकारी ने बताया कि यह गर्मी के कारण भी हो सकता है। सासनी के गांव रूदायन में भी आज कई जगह खरगोश जैसे दिखने वाले गिनीपिग मरे पड़े मिले हैं जब लोगों ने इन्हें पड़ा देखा तो इसकी सूचना वन विभाग और पशु चिकित्सालय में दी।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement