सोनीपत। खरखोदा मार्ग पर झरोठी गांव के पास एक ट्रोले ने ट्रैक्टर-ट्राॅली को टक्कर मार दी। हादसा इतना भयंकर था कि ट्रैक्टर-ट्राॅली सवार दो महिलाओं की मौत हो गई। वहीं नौ अन्य घायल हो गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल के लिए भिजवाया। जहां से उन्हें पीजीआई रोहतक रैफर कर दिया गया। हादसा उस समय हुआ। जब गढ़ी सिसाना से ट्रैक्टर-ट्राॅली सवार महिलाएं और पुरुष पानीपत के पावटी गांव में रिश्तेदार की मौत पर शोक जताकर लौट रहे थे।
यह भी पढ़े :रिश्वत के आरोप में जेल गया था सरपंच, लौटा तो ऐसे हुआ स्वागतयह भी पढ़े :गायत्री प्रजापति पर महिला का आरोप- 3 साल से मेरा रेप किया, अब बेटी पर नजर