विधायक पर लगा रेप का आरोप, सजा से बचने के लिए कर लिया ऐसा
khaskhabar.com: मंगलवार, 11 जून 2019 10:29 AM (IST)
दोनों पक्षों में समझौता हो गया है और अब वे एक दूसरे के खिलाफ शिकायत दर्ज
नहीं कराएंगे। पीडि़त महिला ने गत 20 मई को अगरतला महिला थाना में शिकायत
दर्ज कराते हुये आरोप लगाया कि विधायक धनंजय ने उसके साथ बलात्कार किया और
शादी न करके उसे धोखा दिया है। महिला कहा था कि विधायक ने उसके साथ अंतरंग
संबंध बनाए पर बाद में शादी करने से मुकर गया।
विधायक पर महिला के
साथ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया गया था। जिसके बाद विधायक ने हाईकोर्ट
में अग्रिम जमानत की गुहार लगाई थी, लेकिन उसकी याचिका खारिज कर दी गई।
उसके बाद उन्होंने शादी कर ली। नवविवाहिता ढलाई जिले के गंडाचेरा में
प्रसन्नतापूर्वक रह रही है। विवाह प्रमाण पत्र हासिल करने के लिए मंगलवार
को शादी के कागजात संबंधित प्राधिकारी को सौंप दिए जायेंगे। त्रिपुरा
हाईकोर्ट ने एक जून को विधायक की अंतरिम जमानत याचिका खारिज कर दी थी।