Triple Talaq Bill listed for consideration and discussion in Lok Sabha tomorrow-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:28 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

Triple Talaq Bill : बीजेपी ने जारी किया व्हिप, गुरुवार को लोकसभा में पेश होगा तीन तलाक बिल

khaskhabar.com: बुधवार, 24 जुलाई 2019 10:13 PM (IST)
Triple Talaq Bill : बीजेपी ने जारी किया व्हिप, गुरुवार को लोकसभा में पेश होगा तीन तलाक बिल
नई दिल्ली। लोकसभा में गुरुवार को तीन तलाक बिल (Triple Talaq Bill) पेश किया जाएगा। बीजेपी ने अपने सभी राज्यसभा सांसदों को सदन में उपस्थित रहने के लिए व्हिप जारी किया है। आधिकारिक सूत्रों ने बुधवार को बताया कि सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी ने अपने सांसदों को इसके लिए विप जारी किया है और उनसे सदन में अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करने को कहा है। विधेयक में एक साथ तीन बार तलाक बोलकर तलाक दिए जाने (तलाक-ए-बिद्दत) को अपराध करार दिया गया है और साथ ही दोषी को जेल की सजा सुनाए जाने का भी प्रावधान किया गया है। नरेन्द्र मोदी सरकार ने मई में अपना दूसरा कार्यभार संभालने के बाद संसद के इस पहले सत्र में सबसे पहले इस विधेयक का मसौदा पेश किया था। कई विपक्षी दलों ने इसका कड़ा विरोध किया है लेकिन सरकार का यह कहना है कि यह विधेयक लैंगिक समानता और न्याय की दिशा में एक कदम है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement