प्रतापगढ़। रिजर्व पुलिस लाईन में शुक्रवार को पुलिस शहीद दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पुलिस शहीद दिवस कार्यक्रम में जयसुल्तान उप निरीक्षक प्लाटून कमाण्डर द्वारा 2 प्लाटून का नेतृत्व करते हुए जिला पुलिस अधीक्षक को गार्ड ऑफ ऑनर दिया, इसके बाद जिला पुलिस अधीक्षक द्वारा दोनों प्लाटूनों का निरीक्षण किया एवं 1 सितम्बर 2015 से 31 अगस्त 2016 तक सम्पूर्ण भारत वर्ष में देश की आन्तरिक सुरक्षा, कानून-व्यवस्था ड्यूटी एवं कत्र्तव्य निर्वहन के दौरान पुलिस एवं अद्र्धसैनिक बलों के कुल शहीद हुए 473 पुलिस कर्मियों/अधिकारियों के नाम का पठन किया। शहीद पुलिस कर्मियों/अधिकारियों के नाम का पठन के उपरान्त शहीद स्मारक पर पुष्प चक्र व फूल मालाएं अर्पित करके देश की आन्तरिक सुरक्षा, कानून-व्यवस्था ड्यूटी एवं कत्र्तव्य निर्वहन के दौरान शहीद हुए पुलिस कर्मियों को पुलिस एवं एमबीसी की दो प्लाटूनों द्वारा 2 चक्र राउण्ड फायर करके श्रद्धांजली दी। पुलिस शहीद दिवस श्रद्धांजली कार्यक्रम में कमलेष डोसी, सभापति नगर परिषद, सुरेन्द्र बोरदिया पूर्व अध्यक्ष नगर पालिका सहित कई शहरवासियों ने भी श्रद्धांजली अर्पित की। पुलिस शहीद दिवस श्रद्धांजली कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गोपाल स्वरूप मेवाड़ा, वृताधिकारी पीपलखुंट जगराम मीणा, वृताधिकारी छोटीसादड़ी ओमप्रकाश उपाध्याय, वृताधिकारी धरियावद मोतीलाल मीणा सहित जिले भर के थानाधिकारी तथा कर्मचारी/अधिकारी उपस्थित थे।
यह भी पढ़े :क्यों काटा ब्रह्मा का 5वां सिर, जानें-शिव के 19 अवतारयह भी पढ़े :कैसे पहचानें कि नजर लगी है ?