Tribute to sunami victims in Tamil Nadu -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:57 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

तमिलनाडु में 2004 के सुनामी पीड़ितों को श्रद्धांजलि

khaskhabar.com: मंगलवार, 26 दिसम्बर 2017 6:02 PM (IST)
तमिलनाडु में 2004 के सुनामी पीड़ितों को श्रद्धांजलि
चेन्नई | तमिलनाडु के तटीय जिलों में रहने वाले हजारों लोगों ने मंगलवार को 2004 में आई सुनामी में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी। सुनामी से प्रभावित इलाकों में रैलियां निकाली गईं। लोगों ने मृतकों के लिए समुद्र को दूध और पुष्प अर्पित किए।
तमिलनाडु के मत्स्यपालन मंत्री डी. जयकुमार ने सुनामी पीड़ितों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

हथकरघा मंत्री ओ.एस. मनियन ने नागापट्टनम में आई सुनामी में जान गंवाने वालों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

साल 2004 में आई सुनामी में हजारों लोगों ने अपनी जान गंवाई थी। चेन्नई, नागापट्टनम, कुडलूर, वेलनकन्नी और पूमपुहर में इस तूफान ने सबसे ज्यादा तबाही मचाई थी।

तमिलनाडु में 2004 में आई सुनामी के कारण करीब 8,000 लोगों ने अपनी जान गंवाई थी।

आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement