Tribute to martyrs at Swatantrata Senani Zila Parishad event in Gurugram-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:16 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

गुरुग्राम में स्वतंत्रता सेनानी जिला परिषद के आयोजन में शहीदों को श्रद्धांजलि

khaskhabar.com: रविवार, 01 दिसम्बर 2024 6:14 PM (IST)
गुरुग्राम में स्वतंत्रता सेनानी जिला परिषद के आयोजन में शहीदों को श्रद्धांजलि
गुरुग्राम। स्वतंत्रता सेनानी जिला परिषद हाल सिविल लाइन गुरुग्राम में एक भव्य सभा का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य हर महीने के पहले रविवार को स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करना था। कार्यक्रम की शुरुआत में मुख्य अतिथि, अधिवक्ता अलका दलाल ने ध्वजारोहण किया और राष्ट्रगान का गायन किया। इसके बाद देशभक्ति के नारे "भारत माता की जय", "बन्दे मातरम", "जय तिरंगा", "स्वतंत्रता सेनानी अमर रहें" और "नेताजी सुभाष चन्द्र बोस जिन्दाबाद" से पूरा प्रांगण गूंज उठा। मुख्य अतिथि ने युद्ध स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की और एक मिनट का मौन रखा। इसके बाद, स्वतंत्रता सेनानी स्मारक पर भी पुष्पांजलि अर्पित की और स्मारक का निरीक्षण किया।
अपने सम्बोधन में शहीद ऑफिसर की पत्नी, अलका दलाल ने आज़ाद हिन्द फौज और आई. एन. ए. के स्वतंत्रता सेनानियों, विशेष रूप से नेताजी सुभाष चन्द्र बोस के पराक्रम और साहस की सराहना की।
सुबेदार बिजेंद्र सिंह ठाकरान ने सैनिकों की सुविधाओं के लिए स्वतंत्रता सेनानी जिला परिषद हाल के पास स्थित दो एकड़ जमीन पर सैनिक सदन बनाने की मांग उठाई, ताकि सैनिकों को सभी आवश्यक सुविधाएं एक ही स्थान पर मिल सकें। उन्होंने यह भी कहा कि नेताओं को शहीदों के कार्यक्रमों में भाग लेने से कभी मना नहीं करना चाहिए, क्योंकि शहीद पूरे देश के होते हैं।
समिति के अध्यक्ष, कपूर सिंह दलाल ने कहा कि हम नेताजी की आवाज़ हर घर तक पहुंचाएंगे। उन्होंने राजनेताओं को चेतावनी दी कि शहीदों की अनदेखी न करें, क्योंकि आज हम जो भी स्वतंत्रता और चैन से जी रहे हैं, वह शहीदों के बलिदान का परिणाम है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement