Trial of plastic currency in five cities including Jaipur-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:56 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जयपुर सहित इन पांच शहरों में होगा प्लास्टिक करेंसी का ट्रायल

khaskhabar.com: शनिवार, 10 दिसम्बर 2016 11:34 AM (IST)
जयपुर सहित इन पांच शहरों में होगा प्लास्टिक करेंसी का ट्रायल
जयपुर। नोटबंदी के बाद सरकार जल्द प्लास्टिक करेंसी लाने वाली है ताकि कालेधन पर लगाम लग सके। सरकार ने शुक्रवार को संसद को बताया कि उन्होंने प्लास्टिक करेंसी छापने का फैसला किया है। सरकार की ओर से बताया गया कि प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। पहले इसका ट्रायल होगा। इसके लिए 10 रुपए के 1 अरब के प्लास्टिक नोट छापे जाएंगे। जो पहले जयपुर, कोच्चि, मैसूर, शिमला और भुवनेश्वर में चलाए जाएंगे। संसद में दिए लिखित जवाब में वित्त राज्यमंत्री अर्जुन मेघवाल ने बताया कि प्लास्टिक या पॉलीमर सब्सट्रैक्ट से प्लास्टिक के नोटों की छपाई का निर्णय किया गया है। उन्होंने बताया कि इसके लिए कच्चा माल खरीदा जा रहा है। गौरतलब है कि पहली बार ऑस्ट्रेलिया में प्लास्टिक के नोट छापे थे। प्लास्टिक से बने करेंट नोट पेपर वाले नोटों की तुलना में ज्यादा साफ-सुथरे होते हैं। इन्हें पॉलीमर नोट भी कहा जाता है। प्लास्टिक के नोटों की औसत उम्र करीब पांच साल होती है। यानी पेपर के नोटों की तुलना में करीब दो गुना से ज्यादा। साथ ही इनकी नकल करना भी आसान नहीं होगा। इनका वजन भी तुलनात्मक रूप से हल्का होता है। खास खबर Exclusive: कई गलियों में बार बार बिका किशोर, पढ़ कांप जाएगी रूह

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement