देहरादून। उत्तराखंड के हल्द्वानी में टांडा जंगल में
संजय वन के पास आंधी से एक पेड चलती कारों पर गिरा जिससे कार सवार तीन
लोगों की मौत हो गई।
पुलिस के अनुसार रामपुर (यूपी) निवासी अक्षत अग्रवाल परिवार समेत दो कारों
से नैनीताल घूमने के लिए जा रहे थे। एक कार में उनकी पत्नी पल्लवी अग्रवाल
और बेटा अभि अग्रवाल थे जबकि दूसरी कार में वह परिवार के अन्य लोगों के साथ
आ रहे थे।
रूद्रपुर में टांडा जंगल में संजय वन के पास आंधी चलने लगी।