Treasure of Pushkar Brahma Temple 3.90 Crore-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:22 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

3.90 करोड़ हुआ पुष्कर ब्रह्मा मंदिर का खजाना

khaskhabar.com: बुधवार, 10 अक्टूबर 2018 2:34 PM (IST)
3.90 करोड़ हुआ पुष्कर ब्रह्मा मंदिर का खजाना
अजमेर। पुष्कर स्थित विश्व के इकलौते ब्रह्मा मंदिर के खजाने में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। प्रबंध समिति के गठन के बाद से अब तक करीब 3 करोड़ 90 लाख की दानराशि मंदिर के खाते में जमा की जा चुकी है। व्यवस्थाओं पर हुए खर्च को कम कर दिया जाए तो भी मंदिर का खजाना 3 करोड़ से ऊपर पहुंच चुका है। फरवरी 2017 से ब्रह्मा मंदिर की व्यवस्थाएं जिला कलेक्टर की अध्यक्षता वाली प्रबंध समिति के हाथों में है। तब से लेकर अब तक मंदिर के खाते में लगातार चढ़ावा की राशि का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। हर माह करीब 20 दिनों के अंतराल पर ब्रह्मा मंदिर परिसर में लगे 21 दानपात्रों को खोला जाता है और नकदी की गिनती की जाती है। दानराशि की गिनती का काम प्रबन्ध समिति की देखरेख में पूरी पारदर्शिता के साथ किया जाता है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement