Transfer of 6 IAS 1 IRS and 1 PCS officers-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 4:24 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

6 आईएएस 1 आईआरएस और 1 पीसीएस अधिकारियों के तबादले

khaskhabar.com: सोमवार, 04 जून 2018 11:35 PM (IST)
6 आईएएस 1 आईआरएस और 1 पीसीएस अधिकारियों के तबादले
चंडीगढ़। पंजाब सरकार ने आज 6 आईएएस, 1 आईआरएस. और 1 पीसीएस अधिकारियों के तबादले और तैनातियों के आदेश जारी किये हैं। प्रवक्ता के अनुसार 6 आई.ए.एस. अधिकारियों में बलदेव पुरुषार्था को सचिव, व्यय (वित्त विभाग), अतिरिक्त प्रभार सचिव, प्रशासनिक सुधार और अतिरिक्त प्रभार सचिव, पंजाब राज्य प्रशासनिक सुधार आयोग, अतिरिक्त प्रभार सचिव, शिकायत निवारण,अरुण सेखड़ी को विशेष सचिव पर्सोन्नल, अतिरिक्त प्रभार विशेष सचिव, विजीलैंस, अतिरिक्त प्रभार विशेष सचिव, कोअर्डीनेशन एंड प्रोटोकॉल, इन्दु मल्होत्रा को मैनेजिंग डायरेक्टर पंजाब स्टेट इंडस्ट्रियल डायरेक्टर निगम, अतिरिक्त प्रभार मैनेजिंग डायरेक्टर, पंजाब स्टेट फायनांशियल कार्पोरेशन, अतिरिक्त प्रभार विशेष सचिव, एन.आर.आई मामले और अतिरिक्त प्रभार कमिश्नर, एन.आर.आई मामले, तेज प्रताप सिंह फूलका को विशेष सचिव, भवन एवं शहरी विकास, अतिरिक्त प्रभार डायरेक्टर , लाट्रीज़, अतिरिक्त प्रभार विशेष सचिव, वित्त और अतिरिक्त प्रभार डवलपमैंट, टाऊन एंड कंट्री प्लैनिंग दीप्ति उप्पल को मुख्य कार्यकारी अफ़सर, अमृतसर स्मार्ट सिटी लिमिटेड, अमृतसर, अतिरिक्त प्रभार मुख्य प्रशासक, अमृतसर डवलपमैंट अथॉरिटी, अमृतसर और अतिरिक्त प्रभार अतिरिक्त कमिश्नर, नगर निगम, अमृतसर और विशेष सारंगल को मुख्य कार्यकारी अफ़सर, जालंधर स्मार्ट सीटी लिमिटेड, जालंधर, अतिरिक्त प्रभार मुख्य प्रशासक, जालंधर डिवैल्पमैंट अथॉरिटी, जालंधर और अतिरिक्त प्रभार अतिरिक्त कमिश्नर, नगर निगम, जालंधर तैनात किया गया है। इसी तरह आई.आर.एस. अधिकारी गरिमा सिंह को विशेष सचिव, वित्त जबकि पी.सी.एस. अधिकारी मोनीश कुमार को अतिरिक्त सचिव, वन एवं वन्य जीव, अतिरिक्त प्रभार अतिरिक्त सचिव, रक्षा सेवा कल्याण और अतिरिक्त प्रभार डायरक्टर, आतिथ्य तैनात किया गया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement