transaction of Bribe was in the BMW-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:20 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

BMW में होता था लेन-देन, खतरे के हिसाब से तय होती रिश्वत

khaskhabar.com: शनिवार, 17 दिसम्बर 2016 11:38 AM (IST)
BMW में होता था लेन-देन, खतरे के हिसाब से तय होती रिश्वत
जयपुर। एनओसी देने के बदले रिश्वत लेते पकड़े गए नगर निगम के चीफ फायर ऑफिसर (सीएफओ) दिनेश वर्मा ने 60 दिन में 23 फायर एनओसी जारी की। जांच में खुलासा हुआ कि एनओसी की राशि जगह पर खतरे के हिसाब से तय होती थी। जो जगह आग लगने के हिसाब से जितनी बड़ी और अधिक संवेदनशील होती थी उसके लिए रिश्वत उतनी ही अधिक लगती थी। सीएफओ दिनेश वर्मा ने रिश्वत लेने के लिए बीएमडब्ल्यू कार को ही ऑफिस बना रखा था और लेन-देन दलालों के जरिए होता था। ठेकेदार रमेश दलाल पुष्पेंद्र से घूस लेता था फिर यह पैसा सीएफओ तक पहुंचता था। एसीबी के अधिकारियों ने बताया कि दलाल पुष्पेंद्र जेडीए व नगर निगम और यूडीएच में अधिकारियों से साठगांठ कर आसानी से काम करवा लेता था। उसने अपनी बीएमडब्ल्यू कार को ही ऑफिस बना रखा था। कार में जेडीए व निगम में बिल्डरों के पेंडिंग चल रहे कामों की फाइल जब्त की गई हैं। एसीबी ने दिनेश वर्मा, पुष्पेंद्र अग्रवाल व रमेश और रिश्वत देने वाले विमल सिंगी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और विमल सिंगी को पूछताछ के लिए बुलाया है। एसीबी ने रिश्वत के आरोपी दिनेश वर्मा, रमेश व पुष्पेंद्र को कोर्ट में पेश किया। जहां से उन्हें 4 दिन के रिमांड पर भेज दिया। जांच एएसपी राजकमल मीणा को दी गई है। एसीबी ने आरोपी दिनेश वर्मा के घर की तडक़े चार बजे तक तलाशी ली है। जहां पर 69 लाख रुपए मिले हैं। इनमें से 40 लाख रुपए के 2-2 हजार रुपए के नोट, 21 लाख रुपए के 100-100 रुपए के नोट और 8 लाख रुपए के बंद हो चुके 500 व 1000 रुपए के नोट मिले हैं। एसीबी अब इस बिंदु पर भी जांच कर रही है कि आरोपी दिनेश वर्मा के पास 2-2 हजार रुपए की नई करेंसी कहां से आई। गौरतलब है कि एसीबी ने गुरुवार को सीएफओ दिनेश वर्मा को रमेश व दलाल पुष्पेंद्र के माध्यम से 1.50 लाख रुपए की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया था।

[@ चाचा भतीजे की लड़ाई में किसी को टिकट,किसी को मंत्री पद]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement