बीकानेर। पांच दिवसीय दीपोत्सव पर्व की शुरुआत धनतेरस से शुक्रवार को हो गयी। शुभ मुहूर्त में लोगों ने जमकर खरीदारी की। इस दौरान बाजार में खासी भीड़ देखी गयी। किन्नर गुरु रजनीबाई अग्रवाल के नेतृत्व में मुस्कान अग्रवाल व अन्य किन्नरों ने दीपावली पर्व की बधाई लोगों को दी। उन्होंने अपनी शुभकामना में कहा कि दीपावली पर्व खुशियों का त्यौंहार है, देश की तरक्की हो, लोगों में अमन-चैन बना रहे। उन्होंने कोटगेट, केईएम रोड़, सादुल स्कूल के समीप सहित अनेक जगहों पर लोगों को अपनी शुभकामनाएं भी दीं।
यह भी पढ़े :खास खबरExclusive:तमाम कोशिशों के बावजूद क्यों नहीं हो पा रहा रक्षा क्षेत्र में निवेशयह भी पढ़े :चीनी सामान के बहिष्कार से बौखलाया चीन, भारत को दी यह धमकी!