कांग्रेस की इस कवायद को लोकसभा चुनाव के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण
माना जा रहा है। चुनाव से पहले कार्यकर्ताओं को तैयार करने पर कांग्रेस
संगठन का फोकस है ताकि चुनावी समर में जीत का परचम फहराया जा सके।
प्रशिक्षण शिविर में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सचिन
पायलट और चिकित्सा मंत्री और प्रशिक्षण शिविर के इंचार्ज रघु शर्मा ने भी
शिरकत की।