Training program organized under the guidance of experts-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:03 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

एक्सपर्ट के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

khaskhabar.com: बुधवार, 13 दिसम्बर 2023 6:36 PM (IST)
एक्सपर्ट के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
जयपुर। स्वामी केशवानंद इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, मैनेजमेंट एंड ग्रामोत्थान (एसकेआईटी), जगतपुरा। सिविल इंजीनियरिंग विभाग द्वारा आईजीबीसी, स्टूडेंट चैप्टर एसकेआईटी के सहयोग से भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय, जल संसाधन आरडी और जीआर मंत्रालय, केंद्रीय भूजल बोर्ड, पश्चिमी क्षेत्र जयपुर द्वारा "जयपुर शहरी क्षेत्र में भूजल मुद्दे और प्रबंधन योजनाएं" पर टियर-III प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में इंज. एम एस राठौड़ (क्षेत्रीय निदेशक केन्द्रीय भूमि जल बोर्ड पश्चिमी क्षेत्र, जयपुर ), पी के त्रिपाठी (क्षेत्रीय निदेशक केन्द्रीय भूमि जल बोर्ड उत्तरी क्षेत्र ), डॉ. मनोज पंडित (प्रोफेसर, राजस्थान विश्वविद्यालय) मौजूद रहे। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महत्वपूर्ण भूजल चुनौतियों का समाधान करना और शहरी क्षेत्र के लिए प्रभावी प्रबंधन रणनीति तैयार करना है कार्यक्रम के अंत में सिविल इंजीनियरिंग विभाग के एच.ओ.डी डॉ. डी.के. शर्मा ने सभी का अभिनंदन किया। प्रो. बी.एल. शर्मा ने विशेषज्ञों को सम्मानित किया। व्याख्यान का समन्वय सहायक प्रोफेसर एवम् कोऑर्डिनेटर आईजीबीसी स्टूडेंट चैप्टर SKIT, विकास व्यास और छात्र कोऑर्डिनेटर, सार्थक चोपड़ा, उदय सिंह सिसोदिया द्वारा किया गया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement