train stay approx 2Hours at Babatpur station so people are worried in varanasi-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:19 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बाबतपुर स्टेशन पर घंटों खड़ी रही ट्रेन, लोग हुए परेशान

khaskhabar.com: शुक्रवार, 17 मार्च 2017 3:55 PM (IST)
बाबतपुर स्टेशन पर घंटों खड़ी रही ट्रेन, लोग हुए परेशान
वाराणसी। अमृतसर जा रही जलियावाला बाग एक्सप्रेस का इंजन गुरुवार को बाबतपुर रेलवे स्टेशन पर अचानक फेल हो गया। ऐसे में दूसरा इंजन मंगाने और लगाने में पौने दो घंटे लग गए। इससे परेशान यात्रियों ने हंगामा कर दिया। दरअसल जलियावाला बाग एक्सप्रेस सुबह 8.40 बजे बाबतपुर रेलवे स्टेशन पर पहुंची। इसके बाद 10.35 बजे जलियावाला बाग एक्सप्रेस गंतव्य के लिए रवाना हुई। इसके बाद सिकंदराबाद-दानापुर के बीच चलने वाली डाउन सिकंदराबाद एक्सप्रेस का प्लेटफार्म अचानक बदल कर एक से दो कर दिया गया। वहीं एक पर नौतनवा-दुर्ग एक्सप्रेस को जगह दिया गया। इसके अलावा मालदा टाउन से दिल्ली जाने वाली फरक्का एक्सप्रेस का भी प्लेटफार्म अचानक पांच से आठ कर दिया गया।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement