train coaches derailed on Jabalpur station-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:15 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

कटनी:मालगाडी के 31 वैगन पटरी से उतरे

khaskhabar.com: शुक्रवार, 04 नवम्बर 2016 5:19 PM (IST)
कटनी:मालगाडी के 31 वैगन पटरी से उतरे
जबलपुर। पश्चिम मध्य रेल क्षेत्र के सिंगरौली-कटनी रेलखंड पर शुक्रवार को मालगाडी के 31 वैगन पटरी से उतर गए। इससे रेल मार्ग पर रेलगाडियों का परिचालन प्रभावित हुआ है। परिणामस्वरूप शक्तिपुंज एक्सप्रेस का मार्ग परिवर्तित कर दिया गया है। पश्चिम मध्य रेलवे, जबलपुर के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कार्यालय से दी गई जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह लगभग साढे आठ बजे सिंगरौली से कटनी आ रही मालगाडी के 31 वैगन मंझौली-देवग्राम स्टेशन के बीच पटरी से उतर गए। इससे रेल पटरी क्षतिग्रस्त हो गई, परिणामस्वरूप 11448 हावड़ा-जबलपुर शक्तिपुंज एक्सप्रेस को परिवर्तित मार्ग से मिर्जापुर-चौपन-मानिकपुर-सतना-कटनी के रास्ते चलाया जा रहा है। आधिकारिक जानकारी के मुताबिक, इस रेलखंड पर चलने वाली कई गाडिय़ों को आधे रास्ते तक ही चलाया जा रहा है। गाड़ी क्रमांक 51680, चौपन-कटनी पैसेंजर को सिंगरौली तक, गाड़ी क्रमांक 51679, कटनी-चौपन पैसेंजर को ब्योहारी तक चलाया जाएगा। इसी तरह गाड़ी क्रमांक 11651, जबलपुर-सिंगरौली इंटरसिटी एक्सप्रेस को सरई ग्राम स्टेशन पर समाप्त कर वापस जबलपुर तक चलाया जाएगा। यह भी पढ़े :प्यार करना पड़ा महंगा, गंवाई जान यह भी पढ़े :चायवाले के बाद अब तरकारीवाली का दीवाना हुआ सोशल मीडिया

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement