अजमेर। जीआरपी थाना पुलिस ने शनिवार रात को बिना बिल के 90 लाख का
सोना ले जाते दो युवकों को हिरासत में लिया है । जीआरपी थाना पुलिस के
अनुसार दिल्ली-सरायरोहिला-बांद्रा गरीब रथ के कोच में सफर कर रहे
मुम्बई निवासी टीकम सिंह और चित्तौड़ निवासी महेंद्र देवासी के सामान की
चेकिंग के दोरान अंगूठी टॉप्स ब्रेसलेट आदि के करीब 90 लाख के जेवरात मिले।
दोनों से पूछताछ की गई तो इनके पास कोई बिल नहीं था न ही कोई स्पष्ट जवाब
मिला । जीआरपी थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों से जेवरात जप्त कर पूछताछ कर रही
है।