Advertisement
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा : तेज रफ्तार कार ने डिवाइडर पर काम कर रही 3 महिलाओं को कुचला, तीनों की मौत

पुलिस ने बताया कि ठेकेदार गेंथी लाल गुर्जर ने एक्सप्रेस वे के डिवाइडर में लगी घास काटने का ठेका ले रखा है। ठेकदार का बेटा धारासिंह गुर्जर काम-काज संभालता है। सुबह धारासिंह 5 महिलाओं से घास कटवा रहा था। दो महिला मिड-वे पर लगी रेलिंग के अंदर घास काट रही थी। तीन महिलाएं रेलिंग के बाहर घास काट रही थीं। शाम 5 बजे तज रफ्तार कार ने रेलिंग के बाहर घास काट रही तीनों महिलाओं को कुचल दिया। महिलाओं के शव देख धारासिंह गुर्जर बेहोश होकर गिर पड़ा। हादसे में दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई थी। तीसरी महिला को सीरियस होने पर हॉस्पिटल भिजवाया गया था। इसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसे के बाद ड्राइवर मौके से कार लेकर फरार हो गया।
पुलिस को घटनास्थल से करीब 1 किलोमीटर दूर एक्सीडेंट करने वाली कार खड़ी मिली। क्षतिग्रस्त कार को जब्त कर ड्राइवर की तलाश की जा रही है। एक्सीडेंट के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने एक्सप्रेस वे पर जाम लगा दिया। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर करीब 5 किलोमीटर लंबा जाम लग गया। इस दौरान मौके से गुजर रहे भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ को भीड़ ने घेर लिया। प्रदर्शनकारी अपनी मांगों पर अड़ गए।
नियमानुसार मुआवजा राशि, परिवार के एक मेंबर को संविदा पर नौकरी और एक-एक डेयरी बूथ की घोषणा की गई। मांग पूरी होने पर ग्रामीणों ने जाम खोला। समझाइश के दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़, जमवारामगढ़ विधायक महेंद्र पाल मीणा, एसपी हनुमान प्रसाद मीणा, सीओ रामकिशन विश्नोई सहित आस-पास के थानों का पुलिस जाब्ता तैनात रहा।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
दौसा
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


