आजमगढ़। एक व्यापारी से एक लाख रूपये की रंगदारी मांगी जा रही थी। व्यापारी की ओर से इस मामले में अपने गांव के ही एक व्यक्ति के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज करायी गयी है। मामला पंजीकृत कर पुलिस छानबीन कर रही है।
यह मामला देवगांव कोतवाली क्षेत्र के बसहीं इकबालपुर गांव का है। इसकी रिपोर्ट इसी गांव के रहने वाले व्यवसायी अब्दुल खालिक पुत्र मोहम्मद हमजा ने दर्ज करायी है।
तस्वीरों में देखें : Cyclone Vardah ने कैसे मचाई तमिलनाडु में तबाही