अस्पताल,पावर प्लांटकर्मी भी हडताल में ...
बंदरगाहों और नागरिक विमानन सेवाओं के अलावा यातायात, टेलीकॉम और बैंकिंग
क्षेत्र भी प्रभावित होंगे। अस्पताल और पावर प्लांटकर्मी भी हडताल में
शामिल होंगे, लेकिन यह विरोध सामान्य कामकाज को प्रभावित नहीं करेगा।
तिवारी ने कहा कि कोल इंडिया, गेल, ओएनजीसी, एनटीपीसी, ऑयल, एचएएल और भेल
जैसी सार्वजनिक क्षेत्र की इकाइयों के कर्मचारी भी हडताल का हिस्सा होंगे।
भारतीय रेल और अन्य केंद्र सरकार के कर्मचारी हडताल में शामिल नहीं होंगे
क्योंकि सरकार ने उनकी मांगों का आकलन करने के लिए कमेटी का गठन कर दिया
है।