सीटू का कहना है कि सरकार ने उनकी 12 सूत्री मांगों पर ध्यान नहीं दिया है
और सरकार एकतरफा तरीके से श्रमसुधार लागू कर रही है। इसके विरोध में देशभर
के श्रम संगठन शुक्रवार को काम का बहिष्कार करेंगे। ट्रेड यूनियन
कोऑर्डिनेशन कमेटी के महासचिव एसपी तिवारी ने कहा कि इस बार औपचारिक और
अनौपचारिक क्षेत्रों के 18 करोड के करीब श्रमिक सरकार की उदासीनता के विरोध
में सडकों पर उतरेंगे। सीटू ने कहा कि सरकार बोनस और सामाजिक सुरक्षा के
बारे में बयानबाजी कर भ्रम पैदा कर रही है।