Advertisement
ट्रेसर परीक्षा 21 मई को, प्रवेश पत्र पर सत्यापित फोटो जरूरी

उन्होंने कहा कि परीक्षा के दिन महिला परीक्षार्थियों की चैकिंग के लिए दो महिला पुलिस कांस्टेबल और सम्बन्धित स्कूल से दो महिला स्टॉफ सदस्य मौजूद होंगी। परीक्षा के मद्देनजर आपराधिक अधिनियम 1973 की धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लागू कर दी है। इस अवसर पर बोर्ड की तरफ से आए अधीक्षक सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
परीक्षा केन्द्रों में लगेंगे जेमर
सीटीएम ने कहा कि परीक्षा के दिन सभी परीक्षा केन्द्रों में जेमर लगाने की व्यवस्था होगी। परीक्षार्थी को केन्द्र में घड़ी ले जाने की अनुमति भी नहीं होगी इसलिए सभी परीक्षा केन्द्रों के अधीक्षकों को यह ध्यान में रखना होगा कि सभी कमरों में वॉल क्लॉक लगे होने चाहिए। सीटीएम ने सभी परीक्षा केन्द्रों के अधीक्षकों को यह भी कहा कि सभी अधीक्षक अपने केन्द्रों के बाहर बोर्ड द्वारा जारी दिशा-निर्देशों की फोटो प्रति चस्पा कर दें, ताकि परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की कोई परेशानी ना हो।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
करनाल
Advertisement
हरियाणा से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


