Toto Chan drama staged in JKK-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 10:38 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जेकेके में तोत्तो चान नाटक का हुआ मंचन

khaskhabar.com: रविवार, 02 जून 2019 6:45 PM (IST)
जेकेके में  तोत्तो चान नाटक का हुआ मंचन
जयपुर। जवाहर कला केन्द्र में रविवार को बच्चों के लिए रंगायन में विशेष तौर पर ‘तोत्तो चान‘ नाटक का मंचन किया गया। गीत एवं संगीत से भरपूर इस नाटक में एक अनोखे स्कूल और बच्ची की दास्तां पेश की गई। सभी बच्चों ने इस नाटक को बेहद पसंद किया और तालियां बजा कर अपनी प्रसन्नता जाहिर की। यह नाटक ‘तोत्तो चान‘ नाम की एक ऐसी छोटी बच्ची की कहानी पर आधारित है, जो बाल सुलभ कौतुहल एवं जिज्ञासाओं से लबरेज एवं खुशमिजाज है। जब ‘तोत्तो चान‘ स्कूल जाती है, तो उसे बाल शिक्षा के पारंपरिक विचारों एवं रटे-रटाए तरीके से पढ़ाई लिखाई करने में बिल्कुल भी दिलचस्पी नहीं होती। वह स्कूल की खिड़की में खड़ी होकर बाहर के नजारों को जी भरके देखती रहती है, चिड़ियों से बातें करती है, शरारतें करती है। इस कारण उसे स्कूल से निकाल दिया जाता है। यह बात बताए बगैर ‘तोत्तो चान‘ की मां उसे नए स्कूल तोमोए में दाखिला दिला करा देती है। ‘तोत्तो चान‘ को यह स्कूल बहुत पसंद आता है। यहां स्कूल रेल की बोगियों में लगता है। यहां शिक्षक और खासकर हेड मास्टर, शिक्षक कम दोस्त ज्यादा लगते हैं। सभी ने इस स्कूल को मस्ती की पाठशाला बना लिया था। यहां बच्चों को अभिव्यक्ति और विचारों की स्वतंत्रता होती है। यहां बच्चे खेल-खेल में कब पढ़ाई कर लेते हैं और पढ़ाई के बीच कब खेल लेते हैं, पता भी नहीं चलता।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement