total of 115 candidates in the first phase in Rajasthan-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 7:21 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

राजस्थान में पहले चरण में कुल 115 प्रत्याशी मैदान में, महिला प्रत्याशी सिर्फ 7

khaskhabar.com: रविवार, 28 अप्रैल 2019 8:55 PM (IST)
राजस्थान में पहले चरण में कुल 115 प्रत्याशी मैदान में, महिला प्रत्याशी सिर्फ 7
जयपुर । राजस्थान में लोकसभा चुनाव 2019 के पहले चरण की 13 लोकसभा सीटों के लिए कुल 115 उम्मीदवार मैदान में हैं। इंडियन नेशनल कांग्रेस से 13, भारतीय जनता पार्टी से 13 उम्मीदवार, बहुजन समाज पार्टी से 10, कम्यूनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया से 2 एवं जबकि 34 अन्य दल और 43 निर्दलीय प्रत्याशी हैं। इनमें से 108 पुरुष और 7 महिला प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी आनंद कुमार ने बताया कि लोकसभा आम चुनाव-2019 के प्रथम चरण में आने वाली सभी 13 सीटों के लिए सोमवार को प्रातः 7 से सायं 6 बजे तक कराया जाएगा। गर्मी के मौसम को देखते हुए सभी मतदान केंद्रों पर छाया एवं पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था की गई है। कुमार ने बताया कि लोकसभा चुनाव में राज्य के पहले चरण में 2 करोड़ 57 लाख 50 हजार 378 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे। इनमें से 1 करोड़ 32 लाख 81 हजार 510 पुरूष और 1 करोड़ 24 लाख 68 हजार 726 महिला मतदाता एवं 142 अन्य मतदाता हैं इनमें से लगभग साढे 6 लाख नव मतदाता पहली बार अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। उन्होंने बताया कि राज्य में कुल 51 हजार 965 मतदान केंद्र बनाए गए हैं जिनमें से प्रथम चरण में मतदाता 28 हजार 182 मतदान केंद्रों पर मतदान करेंगे।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि लोकसभा क्षेत्र टोेंक-सवाईमाधोपुर में कुल 19 लाख 43 हजार 668 मतदाता हैं, इनमें से 10 लाख 21 हजार, 907 पुरुष मतदाता, 9 लाख 21 हजार 760 महिला एवं 1 अन्य मतदाता हैं। इसी तरह अजमेर में कुल 18 लाख 72 हजार 816 मतदाता हैं, इनमें से 9 लाख 54 हजार, 240 पुरुष मतदाता, 9 लाख 18 हजार 564 महिला एवं 12 अन्य मतदाता हैं। पाली में कुल 21 लाख 56 हजार 774 मतदाता हैं, इनमें से 11 लाख 23 हजार, 92 पुरुष मतदाता, 10 लाख 33 हजार 664 महिला एवं 18 अन्य मतदाता हैं।
उन्होंने बताया कि जोधपुर में कुल 19 लाख 51 हजार 393 मतदाता हैं, इनमें से 10 लाख 21 हजार, 166 पुरुष मतदाता, 9 लाख 30 हजार 215 महिला एवं 12 अन्य मतदाता हैं। बाड़मेर में कुल 19 लाख 39 हजार 19 मतदाता हैं, इनमें से 10 लाख 31 हजार, 184 पुरुष मतदाता, 9 लाख 7 हजार 822 महिला एवं 13 अन्य मतदाता हैं। इसी तरह जालौर में कुल 20 लाख 70 हजार 899 मतदाता हैं, इनमें से 10 लाख 89 हजार, 206 पुरुष मतदाता, 9 लाख 81 हजार 680 महिला एवं 13 अन्य मतदाता हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement