top three panchyats of punjab awarded-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:15 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पंजाब की तीन बेस्ट पंचायतें सम्मानित

khaskhabar.com: सोमवार, 15 अगस्त 2016 6:10 PM (IST)
पंजाब की तीन बेस्ट पंचायतें सम्मानित
चंडीगढ़। ग्रामीण विकास व पंचायत विभाग के डायरेक्टर जीके सिंह ने स्वतंत्रता दिवस पर पंजाब की शानदार कारगुजारी वाली तीन पंचायतों को अवॉर्ड देकर सम्मानित किया। राज्य में पहले स्थान पर गांव पंचायत कोट करोड़ खुरद ब्लॉक (फिरोजपुर), जबकि दूसरा स्थान ग्राम पंचायत मनहेड़ा जट्टां ब्लॉक खेड़ा (श्री फतेहगढ़ साहिब) और तीसरा स्थान ग्राम पंचायत सुचंदर ब्लॉक वेरका (अमृतसर) को मिला है। यहां साहिबजादा अजीत सिंह नगर, विकास भवन में 70वां स्वतंत्रता दिवस उत्साह व जोश से मनाया गया। डायरेक्टर जीके सिंह ध्वजारोहण किया। विकास भवन की इमारत को फूलों, गमलों व रंग-बिंरगे झंडों से सजाया गया। पंजाब की तीन पंचायतों को राज्य स्तर का अवॉर्ड विभिन्न क्षेत्रों में शानदार भूमिका निभाने के बदले दिया गया है। मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने पहले इन पंचायतों को सम्मानित करने का ऐलान किया गया था। इस अवसर पर डायरेक्टर जीके सिंह ने कहा कि राज्य स्तर पर विकास और पंचायती दिवस भी मनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि पंचायतें अपने गांवों को खूबसूरत बनाने के लिए अहम भूमिका निभा सकती हैं।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement