Tonk: ₹5000 bounty accused Bunty Banjara, absconding for two years in smack smuggling case, arrested-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 12:50 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

टोंक: स्मैक तस्करी के मामले में दो साल से फरार ₹5000 का इनामी आरोपी बंटी बंजारा गिरफ्तार

khaskhabar.com: बुधवार, 14 मई 2025 8:39 PM (IST)
टोंक: स्मैक तस्करी के मामले में दो साल से फरार ₹5000 का इनामी आरोपी बंटी बंजारा गिरफ्तार
टोंक। जिले की दूनी थाना पुलिस ने नशीले पदार्थों की तस्करी से जुड़े एक अहम मामले में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने स्मैक तस्करी के आरोप में पिछले दो वर्षों से फरार चल रहे ₹5000 के इनामी अपराधी बंटी बंजारा को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की गिरफ्तारी देवली थाने में दर्ज प्रकरण के तहत की गई। थानाधिकारी हेमन्त जनागल ने बताया कि बंटी बंजारा, निवासी जीवा नायक का खेड़ा, थाना गंगरार, जिला चित्तौड़गढ़, 6 अगस्त 2023 से फरार चल रहा था। उस दिन देवली पुलिस ने स्मैक तस्करी के आरोप में पिंटू नाथ और अशोक सेन को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 20 ग्राम स्मैक बरामद की थी। मामले की जांच के दौरान बंटी बंजारा की संलिप्तता उजागर हुई, लेकिन वह गिरफ्तारी से बचने में कामयाब रहा। फरारी के दौरान बंटी देश के विभिन्न हिस्सों — विशेष रूप से हैदराबाद और चेन्नई — में अपना ठिकाना बदलता रहा और कंबल व कुर्सी बेचने के काम की आड़ में छिपा रहा। उसकी लगातार फरारी को देखते हुए पुलिस अधीक्षक, टोंक द्वारा उस पर ₹5000 का नकद इनाम घोषित किया गया था।
दूनी थाना पुलिस ने पुख्ता सूचना के आधार पर उसे गिरफ्तार किया। इस कार्रवाई में थानाधिकारी हेमन्त जनागल के साथ पुलिसकर्मी शिवराज और सुरेन्द्र ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस अब उससे स्मैक तस्करी के नेटवर्क और अन्य संभावित सहयोगियों के बारे में पूछताछ कर रही है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement