Tonk. Two-day exposure visit organized on nursery development technique-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:42 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

नर्सरी विकास तकनीक पर दो दिवसीय एक्सपोजर विजिट का आयोजन

khaskhabar.com: गुरुवार, 11 सितम्बर 2025 6:32 PM (IST)
नर्सरी विकास तकनीक पर दो दिवसीय एक्सपोजर विजिट का आयोजन
टोंक। राजस्थान वन विभाग एवं फ्रांस सरकार (एएफडी) के सहयोग से संचालित राजस्थान वानिकी एवं जैव विविधता विकास परियोजना (आरएफबीडीपी) के अन्तर्गत नर्सरी विकास एवं ग्राफ्टिंग तकनीक पर दो दिवसीय एक्सपोजर विजिट का आयोजन किया गया। एक्सपोजर विजिट वन विभाग एवं उद्यानिकी विभाग के संयुक्त तत्वावधान में टोंक जिले में स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस पर आयोजित हुई, जिसमें वन विभाग के रेंज ऑफिसर, फारेस्टर, फारेस्ट गार्ड्स एवं जिला समन्वयक पीएफटी सहित ग्राम वन सुरक्षा एवं प्रबंध समितियों के 25 व्यक्तियों को प्रशिक्षित किया गया। एक्सपोजर विजिट का आयोजन उप वन संरक्षक मारिया शाइन एवं सहायक वन संरक्षक अनुराग महर्षि के मार्गदर्शन मे किया गया। एक्सपोजर विजिट का मुख्य उद्देश्य प्रशिक्षणर्थियों को नर्सरी विकास में ग्राफ्टिंग तकनीक के माध्यम से पौधों के बेहतर विकास एवं गुणवत्ता सुधार की विधियों से अवगत कराना था, ताकि वे अपने कार्यक्षेत्र में इन तकनीकों को अपनाकर वानिकी विकास को नई दिशा दे सके। प्रशिक्षण सत्रों का संचालन राजेश कुमार जाट उपनिदेशक उद्यानिकी द्वारा किया गया। परियोजना प्रबंधन सलाहकार धर्मेन्द्र गौतम ने एक्सपोजर विजिट के मुख्य उद्देश्यों एवं भावी रणनीति पर प्रकाश डाला, गणेश चौधरी, जिला समन्वयक, पीएफटी ने विजिट का सम्पूर्ण प्रबंधन किया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement