tonk news : come forward Bhamashah For the help of the needy : Mehta-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 12:55 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आएं समाज के भामाशाह : मेहता

khaskhabar.com: शनिवार, 23 दिसम्बर 2017 11:25 PM (IST)
जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आएं समाज के भामाशाह : मेहता
टोंक। विधायक अजीत सिंह मेहता ने कहा कि समाज में भामाशाहों की कोई कमी नहीं है, आवश्यकता है जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आने की। विधायक मेहता शनिवार को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय डारडाहिन्द में आयोजित भामाशाहों के माध्यम से कंबल व जर्सी वितरण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि ऐसे भामाशाहों को राज्य सरकार द्वा रा प्रोत्साहित किया जाता है। विधायक मेहता ने जरूरतमंदों को 21 कम्बल व 155 जर्सियों का वितरण किया। साथ ही स्कूल में वाटर कूलर लगवाया। समारोह की अध्यक्षता टोंक पंचायत समिति के प्रधान जगदीश गुर्जर ने की। विशिष्ट अतिथि उपखंड अधिकारी प्रभाती लाल जाट, राजाराम बैरवा, सरपंच गणेश बारेठ थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement