Tonk. Navodaya Vidyalaya Selection Test: Applications invited for admission in class 6-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 10:35 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा कक्षा 6 में प्रवेश हेतु आवेदन आमंत्रित

khaskhabar.com: मंगलवार, 22 जुलाई 2025 6:37 PM (IST)
नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा कक्षा 6 में प्रवेश हेतु आवेदन आमंत्रित
टोंक। पीएमश्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय छान में कक्षा 6 सत्र (2026-27) में प्रवेश हेतु आवेदन पत्र आमंत्रित किए जा रहे हैं। आवेदन करते समय विद्यार्थी की जन्मतिथि 01.05.2014 से 31.07.2016 (दोनों तिथियां सम्मिलित) होनी चाहिए। प्राचार्य एसआर मीणा ने बताया कि आवेदक वर्तमान सत्र 2025-26 में टोंक जिले के किसी भी सरकारी या मान्यता प्राप्त विद्यालय में अध्ययनरत होना चाहिए। अभ्यर्थी ने सरकारी/ सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त विद्यालय में कक्षा तीन व चार पूर्ण शैक्षणिक सत्र 2023-24 व 24-25 में अध्ययन किया और उत्तीर्ण किया हो। जवाहर नवोदय विद्यालय कक्षा 6 से 12वीं तक पूर्णतया आवासीय हैं। विद्यालय में मुख्य रूप से ग्रामीण क्षेत्र के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को गुणवत्तायुक्त आधुनिक शिक्षा दी जाती है। विद्यालय में छात्र-छात्राओं के लिए अलग-अलग आवास की सुविधा, निशुल्क शिक्षा एवं सर्वांगीण व्यक्तित्व विकास हेतु पाठ्य सहगामी गतिविधियों की व्यवस्था है। परीक्षा टोंक जिले के विभिन्न केंद्रों पर 13 दिसंबर 2025 को आयोजित की जाएगी।
परीक्षा हेतु आवेदन करने की अंतिम तिथि 29 जुलाई है। आवेदन हेतु विभाग की ऑनलाईन वेबसाईट पर जावें। अधिक जानकारी हेतु नवोदय विद्यालय छान में 8079033027 व 63783 86660 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement