Advertisement
तलाक के ऐलान के बाद बदला सुर, प्रतीक यादव बोले- सब ठीक है

दरअसल, इससे पहले 19 जनवरी को प्रतीक यादव ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा कर पत्नी अपर्णा यादव पर गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने उस समय घर तोड़ने जैसे आरोप लगाते हुए पारिवारिक रिश्तों में दरार का जिम्मेदार अपर्णा यादव को ठहराया था। इस पोस्ट के बाद राजनीतिक और सामाजिक हलकों में भी इस निजी विवाद को लेकर काफी चर्चा हुई थी।
प्रतीक यादव ने इस पोस्ट में पत्नी अपर्णा यादव को जल्द तलाक देने का ऐलान किया था। उस पोस्ट में प्रतीक यादव ने अपर्णा यादव को स्वार्थी और बुरी आत्मा बताते हुए कहा था कि उनकी वजह से पारिवारिक रिश्ते खराब हो गए हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया था कि अपर्णा यादव सिर्फ मशहूर और प्रभावशाली बनना चाहती हैं।
उन्होंने पोस्ट में अपनी मानसिक स्थिति का जिक्र करते हुए लिखा था कि उनकी मेंटल हेल्थ काफी खराब है, लेकिन अपर्णा यादव को इसकी कोई परवाह नहीं है। उन्होंने यहां तक कहा था कि उन्होंने इतनी बुरी महिला कभी नहीं देखी और खुद को बदकिस्मत बताया था कि उनकी शादी उनसे हुई।
हालांकि, अब प्रतीक यादव की नई पोस्ट में 'ऑल इज गुड' और 'हम चैंपियंस का परिवार हैं' जैसे शब्दों ने यह संकेत दिया है कि पारिवारिक विवाद को सुलझाने की दिशा में कोई कदम उठाया गया है या कम से कम हालात को सामान्य दिखाने की कोशिश की जा रही है। फिलहाल, इस पूरे मामले पर अपर्णा यादव की ओर से कोई नई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
लखनऊ
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


