Tommrow will Start Sinjara-Teej festival on Talkatora -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:36 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

ताल कटोरा की पाल पर कल से सिंजारा-तीज उत्सव

khaskhabar.com: बुधवार, 03 अगस्त 2016 4:55 PM (IST)
ताल कटोरा की पाल पर कल से सिंजारा-तीज उत्सव
जयपुर के प्रसिद्ध गोविन्ददेव जी मंदिर के पीछे स्थित तालकटोरा की पाल पर शहरवासियों को 4 अगस्त से सिंजारा-तीज उत्सव का आनंद मिलेगा। खासकर युवतियों और महिलाओं को यह सौगात जयपुर नगर निगम ने दी है। उनके लिए झूले की व्यवस्था की है। मेहंदी मांड़णे वाले बुलाए गए हैं। तालकटोरा की सफाई कर उसका रंग रुप निखारा गया है। बरसात से तालकटोरे में पानी आने से यहां आने वालों की रौनक बढ़ गई है। इसके बाद 5 व 6 अगस्त को तीज उत्सव मनाया जाएगा। तीज की सवारी भी शहर के सिटी पैलेस से निकल कर तालकटोरा तक जाकर समाप्त होती है।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement