Toll free number starts to complain during Lok Sabha elections-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 12:50 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

लोकसभा चुनावों के दौरान शिकायत करने हेतु टोल फ्री नम्बर शुरू, यहां पढ़ें

khaskhabar.com: बुधवार, 08 मई 2019 6:31 PM (IST)
लोकसभा चुनावों के दौरान शिकायत करने हेतु टोल फ्री नम्बर शुरू, यहां पढ़ें
चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी राजीव रंजन ने कहा कि 12 मई को होने वाले लोकसभा चुनावों के दौरान किसी भी प्रकार की शिकायत करने हेतु लोगों के लिए 1800 180 4815 तथा 1950 नामक दो टोल फ्री नम्बर शुरू किए गए हैं। रंजन ने कहा कि किसी भी व्यक्ति को यदि अपने आसपास कुछ भी गलत होता पाया जाता है तो वह उक्त नम्बरों पर सम्पर्क कर सकते हैं, जिस पर तुरन्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि यदि कोई उम्मीदवार या राजनैतिक पार्टी किसी मतदाता को लालच देने व भयभीत करने का प्रयास करते हैं तो उसकी शिकायत दो प्रकार से की जा सकती है। इसके लिए वह 1950 पर फोन कर सकता है या फिर सी-विजल पर उस शिकायत से संबंधित फोटो, वीडियो या शिकायत लोड किया जा सकता है, जिस पर चुनाव आयोग की टीम त्वरित कार्रवाई करेगी।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि यदि किसी व्यक्ति का पैसा एवं सोना इत्यादि मूल्यवान सामान जब्त किया जाता है और वह उसे गलत मानता है तो वह उसकी अपील कर सकता है। इसके लिए सभी जिलों में जिला परिषद के सीईओ की अध्यक्षता में कमेटी का गठन किया गया है, जहां व्यक्ति अपने सभी दस्तावेजों को चैक करवा कर सामान वापिस ले सकता है। उन्होंने बताया कि चुनाव घोषित होने से अभी तक प्रदेश में करीब 23 करोड़ रुपए से ज्यादा की शराब, ड्रग्स तथा अन्य सामग्री जब्त की हैं। इनमें 6 करोड़ रुपए की नकद, 6 करोड़ रुपये के मूल्य की शराब तथा 9 करोड़ रुपए की ड्रग्स शामिल हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement