जयपुर। राज्यपाल और कुलाधिपति कल्याण सिंह ने बुधवार को राजभवन में पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय, बीकानेर की टोल फ्री हेल्पलाईन सेवा का शुभारम्भ कर दिया। इस टोल फ्री हेल्पलाईन सेवा का नम्बर 18001806224 है। राज्यपाल ने इसे विद्यार्थियों, पशुपालकों और आमजन के लिए लाभकारी बताया। कुलपति प्रो. ए.के गहलोत ने कहा कि इस टोल फ्री नम्बर पर कृषक, पशुपालक और विद्यार्थी विश्वविद्यालय के विशेषज्ञों, शिक्षकों और अधिकारियों से वार्ता कर अपनी जिज्ञासा व शंकाओं का समाधान प्राप्त कर सकेंगे। परीक्षा, प्रवेश या अन्य शैक्षणिक सूचनाओं की जानकारी भी इस हेल्पलाइन पर मिल सकेगी। टोल फ्री हेल्पलाइन पर की गई प्रत्येक कॉल का ब्यौरा एकीकृत विश्वविद्यालय प्रबन्धन केन्द्र पर दर्ज होगा। प्रत्युत्तर में विलम्ब की स्थिति में ऑपरेटर की ओर से फिर से काॅल कर संबंधित तक सूचना पहुंचाई जाएगी। इस अवसर पर राज्यपाल के विशेषाधिकारी डॉ. अजय शंकर पाण्डेय भी मौजूद थे।
यह भी पढ़े : ट्रंप के निजी प्लेन में है आलीशान इंतजाम,जानें इसकी खूबियां...यह भी पढ़े : नशे में चूर रईसज़ादों ने ये क्या कर दिया,
देखिए तस्वीरें...