Today will be the martyrs funeral in Jaisalmer-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:16 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जैसलमेर में आज होगा शहीद का अंतिम संस्कार

khaskhabar.com: सोमवार, 21 नवम्बर 2016 11:51 AM (IST)
जैसलमेर में आज होगा शहीद का अंतिम संस्कार
जैसलमेर। शहीद नरपतसिंह का पार्थिव शरीर सोमवार सुबह जैसलमेर से सेना के वाहन से उनके पैतृक गांव लोंगासर लाया जाएगा। यहां अंतिम दर्शनों के बाद उनके निवास स्थान से शवयात्रा निकाली जाएगी, जो राजमथाई गांव के मुख्य तालाब बांदरड़ी तलाई के पिछवाड़े स्थित मोक्षधाम में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। यहां राज्य सरकार की ओर से राजस्व, उपनिवेशन राज्यमंत्री व जिला प्रभारी मंत्री अमराराम चौधरी, क्षेत्रीय विधायक शैतानसिंह राठौड़, जिला व उपखण्ड स्तर के प्रशासनिक अधिकारी पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि देंगे। भारतीय थल सेना की 15 कुमाऊं में नायक के पद पर कार्यरत असम के तनसुकिया जिलांतर्गत दिग्बोई के पास तीन चौकियां पेनगिरी क्षेत्र में उल्फा उग्रवादियों के हमले में नरपत सिंह शनिवार सुबह शहीद हो गए थे। उधर, आर्मी स्टेशन हेडक्वार्टर पोकरण के सैन्य अधिकारियों के नेतृत्व में सेना के जवानों की ओर से शहीद को सलामी दी जाएगी तथा थल सेना अध्यक्ष, आर्मी कमाण्डर सदर्न कमांड पूना, जीओसी कोनार्क कोर व जीओसी जोधपुर एरिया की ओर से पुष्पचक्र चढ़ाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी जाएगी। लक्जरी गाड़ी में थे डेढ़ करोड़ रुपए, बैंक मैनेजर सहित दो हिरासत में

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement