Today will be a holiday in Anganwadi centers of 4 districts in Punjab: Dr. Baljit Kaur-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 7:20 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पंजाब में 4 जिलों के आंगनबाड़ी केंद्रों में आज रहेगी छुट्टी: डॉ. बलजीत कौर

khaskhabar.com: सोमवार, 10 जुलाई 2023 07:34 AM (IST)
पंजाब में 4 जिलों के आंगनबाड़ी केंद्रों में आज रहेगी छुट्टी: डॉ. बलजीत कौर
चंडीगढ़। पंजाब सरकार ने भारी बारिश और खराब मौसम को देखते हुए 4 जिलों रूपनगर, एसएएस नगर, शहीद भगत सिंह नगर और फतेहगढ़ साहिब के आंगनबाड़ी केंद्रों में 10 जुलाई के लिए एक दिन की छुट्टी घोषित की है। सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि राज्य में लगातार हो रही बारिश के कारण 4 जिलों अधिकांश रास्ते खराब हैं। लोगों को घरों से निकलना मुश्किल हो रहा है। इसलिए रूपनगर, एसएएस नगर, शहीद भगत सिंह नगर और फतेहगढ़ साहिब के आंगनबाड़ी केंद्रों में 10 जुलाई को एक दिन की छुट्टी की गयी है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement