Advertisement
चंडीगढ़ को सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट में नंबर 1 बनाने के लिए म्यूनिसिपल फील्ड स्टाफ और आरडब्लूए के बीच सहयोग में सुधार जरूरी : कुलदीप कुमार

डॉ. विनय मोहन ने अपने संबोधन में घरेलू स्तर पर प्रभावी वेस्ट मैनेजमेंट के लिए चार आर - रिफ्यूज, रिड्यूस, रियूज और रीसाइकिल के मंत्र को अपनाने की आवश्यकता पर जोर दिया। इसके लिए उन्होंने सुझाव दिया कि सभी हितधारकों की भागीदारी के साथ बातचीत, चर्चा और निर्णय, इस शहर को देश में सर्वोत्तम अपशिष्ट प्रबंधन प्रथाओं में नंबर 1 बना देगा। प्रेमलता ने सफाई कर्मियों के असहयोगात्मक रवैये के मुद्दे पर प्रकाश डाला, जो कभी-कभी पहली और दूसरी मंजिल पर रहने वाले लोगों से घरेलू कचरा इकट्ठा करने से बचते हैं, जिससे कई बार मुश्किल हो जाती है, खासकर वरिष्ठ नागरिकों के लिए नीचे आकर नगर निगम के वाहनों में अपने कचरे का निपटान करना मुश्किल हो जाता है।
मेयर कुलदीप कुमार ने अपने संबोधन में इस बात पर प्रकाश डाला कि वह अब न केवल शहर की वर्तमान वेस्ट मैनेजमेंट सिस्टम में सुधार करने के लिए बल्कि डड्डूमाजरा में वर्तमान डंपिंग ग्राउंड से छुटकारा दिलाने के लिए भी प्रतिबद्ध हैं। इस डंपिंग ग्राऊँड से न केवल विषैली गैसें उत्पन्न होती हैं, बल्कि उस स्थान से उठने वाली दुर्गंध और कीटाणुओं के कारण घातक बीमारियां भी फैलती हैं। वहीं, डॉ. एसएस अहलूवालिया का विचार था कि किसी भी प्रभावी म्यूनिसिपल सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट के लिए सफलता का पहला मंत्र समुदाय तक पहुंचने के लिए एक पद्धति को परिभाषित करने के लिए 'सामुदायिक भागीदारी पहल की योजना बनाना' है। समुदाय को सूचित करना और शामिल करना, साथ ही निर्णय लेने में भाग लेने और उनकी चिंताओं को व्यक्त करने के लिए सभी हितधारकों के लिए चैनल बनाना चाहिए। और इसके लिए अब मेयर चंडीगढ़ कुलदीप कुमार जल्द ही निवासियों के साथ मासिक बैठकें शुरू करेंगे।
प्रमोद शर्मा ने इस बात पर जोर दिया कि नगर निगम के फील्ड स्टाफ और संबंधित रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन के बीच नियमित बैठकों की आवश्यकता बढ़ती जा रही है। चंडीगढ़ प्रशासन को अति-आवश्यक वार्ड समितियों को जल्द से जल्द सक्रिय करना चाहिए और स्रोत पर ही कचरे के सेग्रिगेशन और खाद बनाने को बढ़ावा देने के लिए अधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाने चाहिए। अपने समापन भाषण में डॉ. रूपाली जंड्रोटिया ने बताया कि वे चंडीगढ़ प्रशासन के पर्यावरण विभाग के क्लाइमेट चेंज सेल में विभिन्न हितधारकों के बीच की दूरियों को कम के लिए इस तरह की और इंटरेक्शंस आयोजित करेंगे। साथ ही समन्वय में सुधार लाएंगे और बेस्ट वेस्ट मैनेजमेंट प्रैक्टिस की वकालत करेंगे।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


