To God to give peace of mind to place in mind-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:18 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

प्रभू को मन में स्थान देने के लिए मन को पवित्र करें

khaskhabar.com: रविवार, 20 नवम्बर 2016 7:10 PM (IST)
प्रभू को मन में स्थान देने के लिए मन को पवित्र करें
मानसा। संत शिरोमणि बाबा बंसी वाले जी की देखरेख में शुरू करवाए गए श्री कोटि विशनू महायज्ञ और भागवत कथायों के अंतर्गत 101 यजमान ने पूजा करवाई। आचार्य ग्रीस दत्त ने पहले पूजा करवाई। भागवत कथा के तीसरे दिन की ज्योति प्रचंड की रस्म भीम सैन हैप्पी ठेकेदार ने की। इस मौके कथा आचार्य सुभाष चन्द शर्मा सहारनपुर वालों ने उपस्थित श्रद्धालूओं से कहा कि यदि प्रभु को मन में स्थान देना हो तो मन को पवित्र करो, क्योंकि प्रभु पवित्र आसन पर ही निवास करते हैं। सत्संग को सुनने के साथ सारे पाप कट जाते हैं और मानव का जीवन खुशियों से भर जाता है, सत्संग में आने से ही काम खत्म नहीं हो जाता सत्संग में जैसा मन लेकर हम जाएगे उसी तरह का फल प्रभु हमें देगे। मंच सचिव की भूमिका बिंदरपाल गर्ग ने निभाई। इस अवसर पर पूरा दिन अटूट भंडारा चलता रहा। इस मौके मुनीश कुमार ठेकेदार, धर्म पाल, काहन चंद जिन्दल, हेमराज जिन्दल, सतपाल सिंगला, मुकेश कुमार, विजय कुमार जिन्दल, भगवान दास, चिमन लाल जिन्दल, हरमेश कुमार, रिशिभ जिन्दल, नवल कुमार, रमेश जिन्दल व विनोद कुमार सिंगला उपस्थित थे।
बुजुर्गों के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित
रस्म की पाबंदी के बावजूद बैंक पहुंची दुल्हन, पर नहीं मिले ढाई लाख रुपए
अक्षय कुमार की फिल्म ने तोड़ी पांच हजार साल पुरानी परंपरा ! SEE PICS

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement