To end the corruption is priority of government-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:07 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

भ्रष्टाचार को जड़ से खत्म करना सरकार की प्राथमिकता

khaskhabar.com: शनिवार, 03 दिसम्बर 2016 4:33 PM (IST)
भ्रष्टाचार को जड़ से खत्म करना सरकार की प्राथमिकता
फरीदाबाद। भ्रष्टाचार को जड़ से खत्म करना ही सरकार व प्रशासन की प्राथमिकता रही है। किसी भी तरह से किसी प्रकार का भ्रष्टाचार नहीं होने दिया जाएगा यह विचार बल्लभगढ़ के एसडीएम पार्थ गुप्ता ने गांव चंदावली, सीकरी व मछगर के दौरों के उपरांत जनता को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि अब राशन लेने के लिए अपना आधार कार्ड बायोमेट्रिक मशीन एफपीएस से लिंक कराना होगा। जिससे कि राशन लेने वाला जब बायोमेट्रिक में अपने अंगूठे का निशान लगाएगा तो उसके बाद उसे पर्ची मिलने के उपरांत ही उसे राशन मिलेगा। जैसे कि बार-बार शिकायतें आ रही थी कि राशन डिपो वाले राशन बांटने में घपले करते हैं । इसी को मध्य नजर रखते हुए सरकार ने सभी राशन डिपो को ऑनलाइन कर दिया है जिससे कि किसी प्रकार की कोई परेशानी ना हो। साली के प्यार के लिए पत्नी की कर दी हत्या...जानें फिर क्या हुआ ?

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement