To declare a himself a bank officer a racket swindle the people-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 27, 2026 10:59 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

स्वयं को बैंक अधिकारी बताकर लोगों को ठग रहा है एक गिरोह

khaskhabar.com: गुरुवार, 12 जनवरी 2017 4:10 PM (IST)
स्वयं को बैंक अधिकारी बताकर लोगों को ठग रहा है एक गिरोह
हिसार। फोन कर स्वयं को बैंक अधिकारी बताते हुए खाता धारक से सारी जानकारी हासिल कर हजारों रुपए की ठगी करने वाले इन दिनों अधिक सक्रिय हो रहे हैं। इस गैंग की शिकार पीएलए निवासी रेनू भी हो गईहै। रेनू ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि हाल ही में उसके पास एक फोन कॉल आई, जिसमें कॉल करने वाले ने खुद को बैंक हैडक्वार्टर का अधिकारी बताया। जानकारी नहीं देने पर महिला रेनू का खाता व एटीएम कार्ड सीज किए जाने की भी बात कही। इस पर महिला ने बैंक खाते की वह जानकारी व नंबर बता दिए, जिन्हें किसी के साथ शेयर नहीं किया जाता। जरूरी नंबर बताते ही उनके खाते 20 हजार रुपए की नकदी निकल गई। उन्हें इस बात का पता तब चला, जब उनके पास पैसा निकलने का एसएमएस आया। उन्होंने तुरंत इसकी जानकारी जिस बैंक की शाखा में उनका खाता था, उन्हें दी। यहां पता चला कि उनके खाते से निकाली गई राशि से ऑनलाइन शॉपिंग हुई है। ज्ञात रहे कि फोन कर बैंक अकाउंट की जानकारी जुटाने वाला गैंग आए रोज लोगों से हजारों रुपए की ठगी कर रहा है और पुलिस इन मामलों को गंभीरता से नहीं लेते हुए पीडि़त पक्ष की शिकायत पर मामला दर्ज तक नहीं कर रही। इसके चलते इस गैंग से जुड़े ठगों का हौसला और बढ़ता जा रहा है।

[@ हिमाचल कांग्रेस में छिड़ी राजनेताओं के रिटायरमेंट की जंग]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement