khaskhabar.com: गुरुवार, 22 सितम्बर 2016 11:19 AM (IST)
अलवर। कश्मीर के उरी में हुए आतंकी हमले के विरोध में गुरुवार को अलवर में युवाओं ने तिरंगा रैली निकाली। इस दौरान युवाओं ने शहीदों को याद करते हुए नमन किया। इस दौरान रैली में शामिल युवाओं ने देशभक्ति के नारे भी लगाए। इन युवाओं ने तिरंगा रैली के माध्यम से लोगों में देशभक्ति का संदेश देते हुए सरकार से आंतकवादियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने की मांग उठाई।