tik tok star sonali phogat gave controversial statement Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 4:14 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

टिकटॉक स्टार सोनाली ने भारत माता वाले बयान पर उठे विवाद के बाद मांगी माफी

khaskhabar.com: बुधवार, 09 अक्टूबर 2019 10:35 AM (IST)
टिकटॉक स्टार सोनाली ने भारत माता वाले बयान पर उठे विवाद के बाद मांगी माफी
इसके बाद भाजपा प्रत्याशी सोनाली फोगाट के इस बयान पर विवाद होने पर अब फोगाट ने इसके लिए माफी मांगी है। उन्होंने वीडियो जारी कर अपने बयान पर खेद जताते हुए कहा कि मैं बालसमंद गांव की बेटी हूं। यहां सभा के दौरान जब मैंने भारत माता की जय बोला तो वहां मौजूदा कुछ लड़कों ने भारत माता की जय नहीं बोला। मैंने कहा कि क्या तुम पाकिस्तान से आए हो, अगर ऐसा कहने पर किसी की भावना को ठेस पहुंची तो मैं माफी मांगती हूं। सोनाली फोगाट ने आगे कहा कि मैंने जो कहा इसका मकसद सिर्फ उन युवाओं को समझाना था। सोनाली ने कहा कि मैं अपने उन छोटे भाइयों को बताना चाह रही थी देश के सम्मान में भारत माता की जय बोलना चाहिए। उल्लेखनीय है कि सोनाली फोगाट टिकटॉक पर काफी मशहूर हैं। हाल ही में उनके वीडियो तेजी से वायरल हुए हैं।

2/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement