Tigress with 2 another cubs found suspected death in MP -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:38 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बाघिन और 2 शावकों की संदिग्ध हालात में मौत

khaskhabar.com:
बाघिन और 2 शावकों की संदिग्ध हालात में मौत
भोपाल। मध्यप्रदेश मे पेंच राष्ट्रीय उद्यान में एक बाघिन और दो शावकों की संदिग्ध हालात में मौत हो गई है। तीनों वन्य प्राणियों के शवों का पोस्टमार्टम कराने के बाद विसरा को जांच के लिए रायबरेली और सागर भेजा गया है। मंगलवार को प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यप्राणी) रवि श्रीवास्तव ने बताया कि पेंच राष्ट्रीय उद्यान के कोर एरिया में सोमवार की रात एक बाघिन मरी मिली और मंगलवार को दो शावकों के शव मिले। मौत की वजह का खुलासा अभी नहीं हो पाया है। श्रीवास्तव ने आगे बताया कि तीनों वन्य प्राणियों की मौत की वजह का पता लगाने के लिए विसरा को जांच के लिए रायबरेली और सागर की फॉरेंसिक लैब में भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement