Advertisement
यूपी में ईद की धूम, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

ईद-उल-फितर की नमाज के लिए ईगदाहों और मस्जिदों में अल्लाह के सजदे में लाखों लोगों ने सिर झुकाए। गोरखपुर शहर की सभी सात ईदगाहों में ईद की नमाज अदा की गई। इसके अलावा शहर की मस्जिदों में भी ईद-उल-फितर की नमाज पढ़ी गई।
राजधानी के शहर-ए-काजी मुती वलीउल्लाह ने कहा, "ईदगाह का अर्थ होता है खुशी की जगह या खुशी का वक्त। यह ऐसी जगह है जहां पर बंदा दो रकात नमाज पढ़ कर अल्लाह का शुक्र अदा करता है। मुसलमानों के दो सबसे बड़े त्योहारों ईद-उल-फितर और ईद-उल-अजहा की खुशी ईदगाह में ही मनाई जाती है।"
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि ईद के मुबारक मौके पर ईदगाहों और मस्जिदों के आसपास सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। धार्मिक प्रतिष्ठानों की सुरक्षा पर विशेष नजर रखी जा रही है। कानपुर, वाराणसी, मेरठ, लखनऊ सहित कई शहरों में सुरक्षा की दृष्टि से अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
लखनऊ
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


